{"_id":"69b3191d904ffc88ca0006f5","slug":"strict-action-will-be-taken-if-the-confidentiality-of-evaluation-is-breached-barabanki-news-c-315-1-slko1014-161180-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मूल्यांकन की गोपनीयता भंग होने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मूल्यांकन की गोपनीयता भंग होने पर होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक होगा। जिले में दो केंद्रों पर बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। इस दौरान मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता भंग करने वालों को कड़ी कार्रवाई होगी।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के निर्देश के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा। किसी भी स्तर पर मौखिक, लिखित, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उत्तर पुस्तिका अथवा मूल्यांकन से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा। गोपनीयता भंग होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।
सुरक्षा निगरानी के लिए प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर जिलाधिकारी की ओर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।मूल्यांकन कार्य वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा।
इन कैमरों की कनेक्टिविटी राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी। इसके अलावा मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक और कर्मचारियों को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
Trending Videos