{"_id":"69bd9f267ff231a874022842","slug":"awareness-created-about-sparrow-conservation-barabanki-news-c-315-1-brb1001-162048-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गौरैया संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गौरैया संरक्षण के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विश्व गौरैया संरक्षण दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने गौरैया के संरक्षण हेतु घोंसले बनाए और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
घुंघटेर प्रतिनिधि के अनुसार निंदूरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडसावां में बच्चों ने बेकार सामग्री का उपयोग कर गौरैया के लिए घोंसले तैयार किए। इन घोंसलों को बच्चों के बीच वितरित भी किया गया ताकि वे अपने घरों में गौरैया को आश्रय दे सकें।
प्रधानाध्यापिका सुषमा वर्मा, सहायक अध्यापक रश्मि शुक्ला, चंद्रकांति वर्मा और राज किशोरी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। बच्चों को गौरैया के महत्व और संरक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने विश्व गौरैया दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करोरा में शिक्षकों ने भी एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। शिक्षकों ने कहा कि गौरैया को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गौरैया का संरक्षण नहीं किया गया, तो वे केवल किताबों में ही देखने को मिलेंगी। इसलिए, गौरैया का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
Trending Videos