फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Caution! Check the mat and the corner before sitting in class.

Barabanki News: सावधान! क्लास में बैठने से पहले देखें दरी और कोना

Wed, 29 Jul 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Caution! Check the mat and the corner before sitting in class.
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सहावर में सांप के काटने से एक मासूम छात्र की मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इस दुखद हादसे से सबक लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में विषैले जीव-जंतुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब बच्चों के पहुंचने से पहले पूरा विद्यालय परिसर खंगाला जाएगा। आदेश की माने तो रोजाना स्कूल खुलने पर हेडमास्टर और पूरा स्टाफ सबसे पहले सभी कक्षा-कक्षों, स्टोर रूम, टॉयलेट और पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों के बैठने से पूर्व उनकी बिछावन जैसे टाट-पट्टी, दरी और चटाइयों को अच्छी तरह झाड़कर जांचा जाएगा। पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, सभी विद्यालयों में परिसर की नियमित साफ-सफाई, झाड़ियों व घास की कटाई, कबाड़ हटाने और जलभराव को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से ऐसी कोई सामग्री नहीं रखी जाएगी, जिसमें सांप या बिच्छू छिप सकें।


सहावर विद्यालय में छात्र के साथ घटित घटना अत्यंत दुखद है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों को खोलने से पूर्व परिसर और कक्षाओं की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर संबंधित हेडमास्टर पर कार्रवाई की जाएगी।
- नवीन कुमार पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed