फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crossing the Saryu in life jackets to reach school.

Barabanki News: लाइफ जैकेट पहन सरयू पार कर पहुंच रहे स्कूल

Wed, 29 Jul 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Crossing the Saryu in life jackets to reach school.
लाइफ जैकेट पहन सरयू पार कर पहुंच रहे स्कूल
बाराबंकी। सरयू नदी के उफान और बरसात की चुनौतियों के बीच नदी पार बसे गांवों के बच्चों का हौसला कम नहीं हुआ है। पानी के बीच जिंदगी की जद्दोजहद जारी है। बच्चे रोजाना लाइफ जैकेट पहनकर नाव के सहारे नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के बीच शिक्षा की यह राह जोखिम भरी जरूर है, लेकिन प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के ढेमा, गुनौली, कोयलावर और जलालपुर गांवों के बच्चे गांव के पास सरयू नदी पार कर तटबंध, सराय नासिर और शुजागंज स्थित स्कूलों तक पहुंचते हैं। बरसात आते ही इन गांवों के बच्चों का स्कूल जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। नदी का बढ़ा जलस्तर रास्ता रोकता है, लेकिन पढ़ने की ललक उन्हें हर दिन नाव तक खींच लाती है।
विज्ञापन

नावों पर बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है। घाटों पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें निगरानी कर रही हैं। नावों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठे और सुरक्षा नियमों का पालन हो, इसके लिए लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीण रामकुमार, विकास और दिनेश ने बताया कि बरसात के मौसम में नदी पार बसे गांवों के सामने हर साल यही समस्या आती है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अभिभावक सुरक्षा इंतजामों के भरोसे उन्हें स्कूल भेज रहे हैं।

लाइफ जैकेट पहन सरयू पार कर पहुंच रहे स्कूल

लाइफ जैकेट पहन सरयू पार कर पहुंच रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed