सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Devotees immersed in the devotion of Maa Brahmacharini, faith seen in temples

Barabanki News: मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति में लीन श्रद्धालु, मंदिरों में दिखी आस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in the devotion of Maa Brahmacharini, faith seen in temples
विज्ञापन
बाराबंकी। शक्ति के पूजन के पावन पर्व नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति में डूबे नजर आए। शहर के मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं घंटे-घड़ियाल की गूंंज से माहौल भक्तिमय बना तो कहीं माता का दिव्य श्रृंगार भक्तों को मोहित करता रहा। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजते रहे।
Trending Videos

मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। बड़ी माता मंदिर में माता का गुलाब के पुष्पों से श्रृंगार किया गया। यहां दर्शन के लिए सुबह ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं की संख्या अधिक रही। शाम को महिलाओं ने संगत बनाकर कीर्तन किया और भजनों से मां की महिमा का गुणगान किया। मुड़कटी देवी मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर समेत शहर के सभी छोटे बड़े देवी मंदिरों में सप्तशती और दुर्गा चालीसा के साथ घंटे की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम में भी हुआ अनुष्ठान

कोटवाधाम के अमरा गांव स्थित प्राचीन कटेहरा देवी मंदिर में शुक्रवार को मेले का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया। उन्होंने अपनी मनौतियां पूरी कीं। कुछ श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए। इसके बाद भक्त समर्थ साहेब जगजीवन दास मंदिर और भरण सरोवर पर भी अनुष्ठान करने पहुंचे।

संत की स्मृति में शिलापट लोकार्पण

बीबीपुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में प्रयागराज के संत बद्री प्रसाद मिश्र व्यास महाराज की स्मृति में शिलापट का लोकार्पण किया गया। चित्रकूट धाम से आचार्य विश्वंभर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संत बद्री प्रसाद मिश्र के योगदान को याद किया। उन्होंने मंदिर के उत्थान, नवीनीकरण और जनजागरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई। मंदिर प्रबंधक विजय कुमार सोनी सहित अन्य ने संत की स्मृति को नमन किया।

मंगला आरती से शुरू हुई भक्ति यात्रा
बीबीपुर स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर में मंगला आरती के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गया। बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था अडिग रही और मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी प्रकार सैलानी माता मंदिर में भी भक्तों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed