सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Discipline of workers is the basis of BJP's success: Sanjeev Chandra Sharma

कार्यकर्ताओं का अनुशासन भाजपा की सफलता का आधार: संतीश चंद्र शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Discipline of workers is the basis of BJP's success: Sanjeev Chandra Sharma
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का बुधवार की शाम को जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इसकी सफलता का आधार कार्यकर्ताओं का अनुशासन और राष्ट्रभक्ति है। कार्यकर्ताओं के अनुशासन भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।
Trending Videos

जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने बूथ सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताया और कहा कि बूथ चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि संगठन को भविष्य के लिए अधिक सक्रिय और संगठित बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा व व संचालन महामंत्री विजयानंद वाजपेयी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, राज्य एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व हरगोविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, शशांक कुसुमेश, अमरीश रावत, राम कुमारी मौर्य, पवन सिंह रिंकू, शीलरत्न मिहिर, सुशील जायसवाल, रचना श्रीवास्तव, मनीष परिहार, पंकज गुप्ता पकी, इक्ष्वाकु मौर्य, अंशु वर्मा, नीतू रावत, सविता रावत, आलोक तिवारी, आरती रावत, रोहित सिंह, अवधेश शुक्ला, शेखर हयारण, सुशील चंद्र जैन, मुलायम सिंह यादव, दिनेश तोमर, रजनीश वर्मा, विवेक तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed