फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Do not prescribe medicines from outside to patients under any circumstances.

Barabanki News: मरीजों को किसी भी हाल में न लिखें बाहर से दवाएं

Sat, 01 Aug 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 01 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Do not prescribe medicines from outside to patients under any circumstances.
मरीजों को किसी भी हाल में न लिखें बाहर से दवाएं
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को सीएचसी जाटा बरौली, पेयजल परियोजना, गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी की मरीजों को किसी भी हाल में बाहर से दवाएं न लिखी जाए। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएचसी तक जाने वाले संपर्क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद शाम को अधिकारियों के साथ बैठक का विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मझलेपुर में निर्माणाधीन ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने नगरीय पेयजल योजना के शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने को कहा। इसका उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल सुविधा समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कान्हा गोशाला की साफ-सफाई और गोवंशों के रखरखाव का जायजा लिया। मंत्री ने गोशाला में आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने निबलेट फार्म एवं गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला और कुक्कुट पालन इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पशुपालन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गोआश्रय स्थल में सभी गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में साइलेज, हरा चारा और भूसा नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विनोद यादव आदि मौजूद रहे।


गोवंशों को खिलाया गुड़, चना और केला
प्रभारी मंत्री ने गोवंशों को गुड़, चना और केला खिलाया। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए परिसर में स्थायी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने गोशाला परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया। यह कार्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए किया गया।

विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर करें कार्रवाई
प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गोवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया।

स्वरोजगार योजनाओं के आवेदनों का समय पर निस्तारण करने को कहा गया। उद्योग और खादी ग्रामोद्योग विभाग को रोजगार सृजन के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश मिले। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को भी कहा गया। इस मौके पर डीएम ईशान प्रताप सिंह, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, सीडीओ अन्ना सुदन, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, एडीएम निरंकार सिंह, जाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मरीजों को किसी भी हाल में न लिखें बाहर से दवाएं

मरीजों को किसी भी हाल में न लिखें बाहर से दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed