{"_id":"6a6bb584c35d6afc6d09a8f1","slug":"female-students-learned-about-policing-at-the-womens-police-station-and-asked-questions-without-hesitation-barabanki-news-c-315-1-brb1001-175762-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चरित्र और अनुशासन से स्थापित होता है नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चरित्र और अनुशासन से स्थापित होता है नेतृत्व
Fri, 31 Jul 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने जानी महिला थाने की पुलिसिंग, बेझिझक पूछे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। वेदम् वर्ल्ड स्कूल अयोध्या रोड पर बृहस्पतिवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवा नेतृत्व और विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।मुख्य अतिथि सीओ रामनगर गरिमा पंत ने कहा कि नेतृत्व चरित्र और अनुशासन से स्थापित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के भविष्य का प्रतिनिधि बताया।
पंत ने संविधान के मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्रवान नागरिकों पर जोर दिया। वाइस प्रेसिडेंट शिव पांडेय ने वेदम् वर्ल्ड स्कूल को भारतीय ज्ञान और आधुनिक शिक्षा का समन्वय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य संस्कारित और राष्ट्रनिष्ठ युवा तैयार करना है।
प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी चतुर्वेदी ने बैज को विश्वास और सेवा के संकल्प का प्रतीक कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, विनम्रता और सेवा को अपना धर्म बनाने की प्रेरणा दी। सहायक महाप्रबंधक ऋषिका शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
छात्र परिषद को सौंपा गया दायित्व--
इस मौके पर नवनिर्वाचित छात्र-परिषद को बैज और ध्वज प्रदान कर दायित्व सौंपा गया। अथर्ववेद, ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद सदनों के छात्र-नेताओं को जिम्मेदारी मिली। स्पेशल काउंसिल और स्कूल काउंसिल के सदस्यों को भी उनके पद दिए गए। प्रधानाचार्या ने छात्र-परिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र-परिषद ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। पूर्व हेड गर्ल अनन्या सिंह ने नेतृत्व के अनुभव साझा किए। सहायक महाप्रबंधक ऋषिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।

छात्र परिषद को सौंपा गया दायित्व