{"_id":"6a2db72f02963a38360d9a75","slug":"house-was-being-converted-into-a-mosque-sdm-halted-the-work-barabanki-news-c-315-1-brb1001-170988-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घर को मस्जिद के रूप में किया जा रहा था विकसित, एसडीएम ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घर को मस्जिद के रूप में किया जा रहा था विकसित, एसडीएम ने रोका
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा थाने के तेजवापुर गांव में एक घर को मस्जिद के रूप में बिना अनुमति विकसित किए जाने के मामले प्रशासन ने गंभीरता से लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को जांच के लिए पहुंचे एसडीएम हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा ने न सिर्फ निर्माण कार्य रोकवा दिया बल्कि चहर दीवारी भी बुलडोजर से हटवा दी।
एसडीएम ने बताया कि बिना शासन की अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण व विकास नहीं किया जा सकता। एक घर को मस्जिद के रूप में विकसित किया जा रहा था। वहीं सरकारी बंजर के नंबर पर चहर दीवारी बनाई जा रही थी। चहर दीवारी को हटवा दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वह अब कोई निर्माण कार्य नहीं कराएगा।
यह है मामला-- -
बीती नौ जून को इस संबंध में गांव के विपिन कुमार, नेवल किशोर, साहब सरन, शिव सागर, अजय कुमार, अविनाश शर्मा और जुगल किशोर ने डीएम से शिकायत की थी कि हिंदू बहुल आबादी में मुस्लिम समुदाय के लोग बिना अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण एवं विकास करा रहे हैं। आरोप यह भी था कि निर्माण निर्माण आबादी की भूमि पर हो रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। बिना अनुमति के हो रहे किसी भी अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। तेजवापुर में अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी निर्माण बिना उचित अनुमति के न हो।

यह है मामला