{"_id":"6a6bb36b932fa02d93011517","slug":"kanwar-filled-with-faith-hope-for-shiva-darshan-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175695-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आस्था से भरी कांवड़, शिव दर्शन की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आस्था से भरी कांवड़, शिव दर्शन की आस
Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
आस्था से भरी कांवड़, शिव दर्शन की आस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। छलकती कांवड़ की बूंदें, माथे पर त्रिपुंड और जुबां पर हर हर महादेव... 30 जुलाई से शुरू हुए सावन को लेकर लोधेश्वर महादेवा धाम पूरी तरह शिवमय हो चुका है। भक्ति के इस माहौल के बीच इस बार महादेव न सिर्फ श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करेंगे, बल्कि महीने भर उमड़ने वाली भीड़ से स्थानीय दुकानदारों की झोली भी धन-धान्य से भरेंगे।
हाल ही में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद 200 करोड़ से निखर रहा भव्य कॉरिडोर धाम को अलौकिक रूप दे रहा है। संवरते प्रांगण के बीच सावन के हर रविवार और सोमवार को दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। इस बार की खास बात यह होगी कि हर कोई आकर ले रहे धाम का साक्षी बनने को आतुर है। इस महाकुंभ की तैयारी में महादेवा का बाजार सजने लगा है। पूजन सामग्री, मिष्ठान, लैया-चना और चाय-नाश्ते के विक्रेताओं में खासा उत्साह है।
मंदिर की गलियों से लेकर मुख्य द्वार तक सजती प्रसादी की थालियां और सेवा में जुटे दुकानदार इस बात का संदेश दे रहे हैं कि धाम अपने आराध्य के स्वागत में पलकें बिछा चुका है। महादेव की कृपा से सजती यह आजीविका केवल व्यापार नहीं, बल्कि भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और सेवा का भाव है।