{"_id":"69750eb40517cfe7560b228a","slug":"lightning-struck-amid-drizzle-damaging-equipment-barabanki-news-c-315-1-slko1012-157228-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बूंदाबांदी के बीच गिरी बिजली, फुंके उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बूंदाबांदी के बीच गिरी बिजली, फुंके उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शुक्रवार देर रात कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान शिवाजीपुरम मोहल्ले में तेज गर्जना और चमक के साथ बिजली एक पेड़ पर गिर गई। इससे क्षतिग्रस्त हुई पेड़ के टहनियों के नीचे से गुजर रही सप्लाई लाइन पर गिरने से शार्टसर्किट बाद कई घरों में क्रियाशील बिजली उपकरण फुंक गए। कई घरों की बिजली वायरिंग भी प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
स्थानीय निवासी शिवानी वर्मा ने बताया कि बिजली गिरने के बाद कई घरों के बिजली मीटर जल गए। वहीं एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इनवर्टर जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए। शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ निकली धूप ने लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत दी। शाम होते ही तेज हवा चलने से बढ़ी ठिठुरने ने लोगों को फिर परेशान किया। मौसम में आए उतार चढ़ाव ने किसानों की बेचैनी भी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हवाएं सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। वहीं 1.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रात में बारिश और तेज हवा चलने से कई जगह सरसों की फसल खेतों में गिर गई। सरसों में फूलों के साथ फली भी आने लगी है ऐसे में मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
Trending Videos