सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   List of 635 surplus senior teachers subject to redeployment made public.

Barabanki News: समायोजन की जद में आए 635 सरप्लस वरिष्ठ शिक्षकों की सूची सार्वजनिक

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
List of 635 surplus senior teachers subject to redeployment made public.
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों में बंद व एकल विद्यालयों के संचालन को लेकर आखिरकार शिक्षकों के समायोजन की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। सोमवार को जिले के 635 वरिष्ठ सरप्लस शिक्षकों की सूची एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर ऑनलाइन कर दी है।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश और शासन के कड़े रुख के बाद हुई इस कार्रवाई से जिले के शिक्षक महकमे में खलबली मच गई है। सूची सार्वजनिक होते ही शिक्षक अपना नाम और स्कूल खंगालने में जुट गए हैं। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के इन वरिष्ठ सरप्लस शिक्षकों का विद्यालयवार डाटा खंड शिक्षा अधिकारियों से जांच कराने के बाद ही सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के तहत, यदि किसी शिक्षक को अपनी वरिष्ठता, फीडिंग या स्कूल आवंटन में कोई भी विसंगति नजर आती है, तो वे 22 जून 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपने संबंधित बीईओ कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से हर हाल में आपत्ति दर्ज करा दें। तय तारीख के बाद किसी की भी दलील नहीं सुनी जाएगी और जिम्मेदारी खुद शिक्षक की होगी।
विज्ञापन

वर्जन
635 वरिष्ठ सरप्लस शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। शिक्षक समय रहते अपने विवरण का मिलान कर लें। यदि कोई विसंगति है तो 22 जून तक ब्लॉक कार्यालय में लिखित आपत्ति दें। सभी बीईओ को निर्देश हैं कि वे प्राप्त आपत्तियों का तत्काल निस्तारण कर उसी दिन आख्या उपलब्ध कराएंगे।

- नवीन कुमार पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed