सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Substandard wheat was sent for distribution to the needy.

Barabanki News: जरूरतमंदों को बांटने के लिए भेज दिया खराब गेहूं

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Substandard wheat was sent for distribution to the needy.
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के कार्डधारकों में वितरण के लिए खराब गेहूं भेज दिया गया। कोटेदारों ने जब बोरियां खोली तो देखा की उसमें काला और खराब गेहूं भरा हुआ था, जिससे बदबू भी आ रही थी। कोटेदारों ने इसका वितरण करने से मना कर दिया है। मामला जिला खाद्य विपणन अधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने बताया कि शहर के करीब आधा दर्जन सरकारी राशन की दुकानों पर करीब 32 क्विंटल से अधिक खराब गेहूं भेज दिया गया। बताया कि जब बोरियां खोलकर देखा गया तो इस बात की जानकारी हुई कि जो गेहूं कार्डधारकों में वितरण के लिए भेजा गया है, वो काफी खराब है और उसका वितरण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं से बदबू निकल रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं की गुणवत्ता इतनी खराब हैं कि कार्डधारकों की बात तो दूर, वो पशुओं के खाने लायक भी नहीं है। कोटेदार विजयपाल गौतम, रविंद्र बौद्ध, विनोद भारती आदि ने इसकी शिकायत जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ से की।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जो गेहूं शहर की दुकानों पर वितरण के लिए भेजा गया है, वो हैदरगढ़ गोदाम से आया है। इसे वापस कराया जा रहा है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम को इसकी जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed