सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pickup truck runs over innocent child playing by the roadside.

Barabanki News: सड़क किनारे खेल रही मासूम को पिकअप ने रौंदा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck runs over innocent child playing by the roadside.
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा नवीगंज गांव के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, नवीगंज गांव निवासी मो. अहमद किसान हैं। उनकी पांच साल की बेटी मायरा सोमवार शाम घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। तभी सुढियामऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मायरा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण घायल मायरा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मायरा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिवार में छोटा भाई फरहान भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


..................
कार-ऑटो में भिड़ंत, दंपती व तीन बच्चे जख्मी
सतरिख। लखनऊ के मटियारी निवासी मोनू अपने ऑटो से अपने परिवार के साथ जगदीशपुर से वापस घर जा रहे थे। सतरिख-चिनहट मार्ग पर सरायमिही गांव के पास चिनहट की तरफ से आ रही कार की चपेट में आकर मोनू की पत्नी चंदा, पुत्री अनीता व मानसी व पुत्र मुकुंद घायल हो गए। चालक भाग गया, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed