सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Opened a fake account for land worth crores and deposited Rs 88 lakh

Barabanki News: करोड़ों की जमीन के लिए फर्जी खाता खोल 88 लाख डाले

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Opened a fake account for land worth crores and deposited Rs 88 lakh
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार युवक के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर उसमें करीब 88 लाख 70 हजार डाले गए और निकाल लिए गए। आरोपियों की मंशा युवक की करोड़ों की जमीन का बैनामा कराने की थी, लेकिन साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
Trending Videos

लोनीकटरा क्षेत्र के मोधू का पुरवा निवासी शिवम वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकनपुर गांव में उनके नाम करीब 0.8136 हेक्टेयर जमीन दर्ज है। वह मानसिक बीमारी का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में करा रहे हैं। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश रची। पीड़ित के अनुसार गांव के हिमांशु, अंशु, जतिन तथा मंगलपुर निवासी करन उर्फ पिंटू और अमिलहरा के अभिषेक वर्मा उर्फ लाला ने पहले मौखिक रूप से जमीन खरीदने की बात की। बिना सहमति के मकनपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के खाते में 8 लाख रुपये भी भेज दिए। परिवार को जानकारी होने पर कुछ धनराशि वापस कर दी गई। इसके बाद एक बड़ी साजिश रची गई। पीड़ित के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर सीतापुर जिले के तिलवाड़ा स्थित एक्सिस बैंक में शिवम के नाम से फर्जी खाता खोल लिया गया। इस खाते में करीब 82 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह रही कि 13 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 के बीच एटीएम, आरटीजीएस और अन्य डिजिटल माध्यमों से पूरी रकम निकालकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई। आरोपियों की मंशा युवक की करोड़ों की जमीन का बैनामा कराने की थी, लेकिन साजिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed