{"_id":"6a2c6b00fc8db05e920f187c","slug":"poles-and-cables-are-ready-yet-mangalpurwa-is-still-in-the-lantern-era-barabanki-news-c-315-1-brp1005-170842-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खंभे-केबल तैयार, फिर भी लालटेन युग में मंगलपुरवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खंभे-केबल तैयार, फिर भी लालटेन युग में मंगलपुरवा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। विकास खंड निंदूरा के अंतर्गत बजगहनी गांव के मजरा मंगलपुरवा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में करीब छह महीने पहले बिजली के खंभे खड़े कर दिए गए और केबल भी बिछा दी गई, लेकिन आज तक लाइनों में करंट नहीं दौड़ा। इसके चलते पूरा गांव भीषण गर्मी में अंधेरे में जीने को मजबूर है।
ग्रामीणों के अनुसार, छह माह पूर्व पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने गांव का दौरा कर करीब 25 लोगों के आधार कार्ड एकत्र किए थे। आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी जगदीश रावत ने बताया कि सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं मिला।
ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस मामले में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी एके माथुर का कहना है कि विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर की मांग भेजी जा चुकी है। आवंटन होते ही कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर गांव को रोशन कर दिया जाएगा।