सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police are trying to unravel the mystery of the suicide using the mobile phone

Barabanki News: पुलिस मोबाइल से सुलझाने में जुटी आत्महत्या का राज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police are trying to unravel the mystery of the suicide using the mobile phone
विज्ञापन
घुंघटेर। घुंघटेर थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में चंद्रकेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र अंकज की आत्महत्या मामले ने घरवालों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। घटना के दूसरे दिन शनिवार को थानाध्यक्ष बेंचू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फंदा लगाने) की पुष्टि हुई है, जिससे यह स्पष्ट है कि अंकज ने फांसी लगाकर अपनी जान दी। हालांकि, इस सनसनीखेज कदम के पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अंकज के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके मोबाइल फोन को खंगाल रही है। माना जा रहा है कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, मैसेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स से कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं, जो आत्महत्या के पीछे के कारणों को स्पष्ट कर सकें। पुलिस की एक विशेष टीम इस मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या किसी बाहरी व्यक्ति का इसमें कोई हाथ था या किसी प्रकार का दबाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed