सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Polytechnic students displayed their strength in the annual sports meet

Barabanki News: पॉलिटेक्निक छात्र-छात्राओं ने वार्षिक खेलकूद में दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 20 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic students displayed their strength in the annual sports meet
राजकीय पॉलिटेक्निक जगुनिया डीह ब्लॉक हरख में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंच कूद में
विज्ञापन
जैदपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक जगुनिया डीह ब्लॉक हरख में चल रही 9वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन विभिन्न मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर रोमांच बढ़ाया। छात्र-छात्राओं ने जोश और रणनीति के साथ खेलते हुए मैदान में दमखम दिखाया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां जीत का फैसला अंतिम पलों में हुआ। बेहतरीन प्रदर्शन पर तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार तालमेल दिखाया।
Trending Videos

पॉलिटेक्निक के भाभा हाउस, रमन हाउस, मालवीय हाउस और विश्वेश्वरैया हाउस के छात्र-छात्राओं ने खूब उत्साह दिखाया। जेवलिन थ्रो छात्र वर्ग में आकाश कुमार यादव प्रथम, रोहित कुशवाहा द्वितीय और आशुतोष कुमार तृतीय रहे। लांग जंप छात्रा वर्ग में नीरू कनौजिया ने पहला स्थान हासिल किया। ममता यादव दूसरे और चांदनी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप छात्र वर्ग में रोहित कुशवाहा प्रथम, प्रांजल यादव द्वितीय और अतुल सिंह तृतीय रहे। जेवलिन थ्रो छात्रा वर्ग में मानसी कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में प्रांजल यादव, 200 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में रितेश प्रथम स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो छात्रा वर्ग में स्वाति वर्मा व 200 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में नीरू कनौजिया प्रथम स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीके सिंह, कुलदीप सिंह, वीके चौधरी दिग्विजय शुक्ला, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed