{"_id":"6997736ed9263ca4c103e2ce","slug":"teenage-girl-found-burning-near-mohammadpur-khala-police-station-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-159378-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मोहम्मदपुर खाला थाने के पास जलती मिली किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मोहम्मदपुर खाला थाने के पास जलती मिली किशोरी, मौत
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में युवती जिस खेत में जली वहां की जांच करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर थाने से मात्र 100 मीटर दूर खेत में आग की लपटों से घिरी मिली। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने पास के ही पेट्रोप पंप पर काम करने वाले एक युवक का नाम लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला निवासी मैकू के सात बच्चे हैं। इनमें चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। डेढ़ महीने पहले सियार के हमले में घायल मैकू की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में मैकू की पुत्री प्रीति (17) घर से पानी लेकर शौच के लिए निकली थी। इसके बाद मोहम्मदपुर खाला थाने के पीछे ईंट भट्ठे के पास कुछ जलता देखा गया। साथ में चीखने की आवाज आ रही थी।
आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो प्रीति को जलता देख सन्न रह गए। किसी तरह से आग बुझाकर उसे सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने प्रीति का बयान लिया, तो उसने मोहम्मदपुर खाला चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक का नाम लिया। वह ज्यादा नहीं बोल सकी। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक पेट्रोल पंप पर नौकरी छोड़कर जा चुका है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से पेट्रोल का डिब्बा व पानी की बोतल मिली है। छानबीन जारी है। मामला आत्महत्या कर प्रतीत हो रहा है।
Trending Videos