सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The exam was held under tight security on the second day, with 415 students absent

Barabanki News: दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा, 415 छात्र अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 20 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The exam was held under tight security on the second day, with 415 students absent
कोटवाधाम ​स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज में परीक्षा में भाग लेने जाती छात्राओं की चेकिंग करतीं महि
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। पहली पाली में 55 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंप्यूटर एवं व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1434 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1352 उपस्थित रहे, जबकि 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा 110 केंद्रों पर कराई गई। इसमें 5272 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4939 ने परीक्षा दी, जबकि 333 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Trending Videos

नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले को 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट आवंटित किए गए, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने रामनगर स्थित यूनियन इंटर कॉलेज, बदोसराय के जनता इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सफदरगंज व जीजीआईसी सिरौली गौसपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोटवाधाम स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की नागरिक शास्त्र परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। यहां 98 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, जिनमें से 95 ने परीक्षा दी, जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे। मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से निगरानी रखी। सआदतगंज स्थित श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां 39 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से दो अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले छात्र प्रभात मौर्य ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था और उन्होंने समय से पहले ही पेपर पूरा कर लिया। वहीं दीपक कुमार ने बताया कि सभी प्रश्न सिलेबस से थे और उन्होंने 15 मिनट पहले ही उत्तर पुस्तिका जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed