फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raped for five years under threat of making a video viral.

Barabanki News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक दुष्कर्म

Fri, 31 Jul 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Raped for five years under threat of making a video viral.
बाराबंकी। थाना कोठी के एक गांव की महिला ने मानपुर निवासी युवक पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। घर से युवक को पकड़कर परिजनों ने युवक को पुलिस ने सौंपा है। 21 साल की महिला का आरोप है कि करीब पांच वर्ष पहले जब वह नाबालिग थी जब उसकी आरोपी से पहचान हुई।
विज्ञापन

युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और गांव के पास ही बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे तथा आरोपी मौके से भाग चुका था। इसके बाद आरोपी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

महिला के अनुसार दो वर्ष पहले उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन आरोपी की हरकतों से परेशान होकर वह करीब आठ माह से मायके में रह रही है। आरोप है कि मंगलवार रात आरोपी उसके घर में घुस आया और फिर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ कोठी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed