{"_id":"697518785d13384d3808ac98","slug":"received-a-gift-of-one-crore-houses-will-be-built-barabanki-news-c-315-1-brp1006-157211-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मिली एक करोड़ की सौगात, बनेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मिली एक करोड़ की सौगात, बनेंगे आवास
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण को लेकर एक बार फिर प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन स्तर से इसके लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। भवनों के निर्माण से ब्लॉक में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को हो रही आवासीय समस्या का स्थायी तौर पर निस्तारण हो सकेगा।
वर्ष 2021 में ब्लॉक में आवासीय भवन निर्माण के लिए कुल तीन करोड़ 42 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। इसमें से अब तक करीब 1.70 करोड़ की लागत से ही निर्माण कार्य कराया जा सका है।
बीच में किसी कारणवश दूसरी किस्त की धनराशि जारी नहीं हो सकी, जिससे भवन निर्माण का कार्य बीच में अटक गया था। लंबे इंतजार के बाद अब एक करोड़ रुपये की नई किस्त जारी होने से अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की उम्मीद जगी है। अधिकारियों का कहना है कि धनराशि मिलते ही शेष कार्य को गति दी जाएगी, जिससे वर्षों से लंबित आवासीय भवनों का सपना पूरा हो सके।
हरख ब्लॉक में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक डीह की बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी होगा। शासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति देते हुए इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है।
लंबे समय से पॉलिटेक्निक परिसर की सुरक्षा को लेकर बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। परिसर खुला होने के कारण आवाजाही और संपत्ति को नुकसान की आशंका बनी रहती थी।बाउंड्री बनने से सुरक्षित माहौल मिलेगा।
Trending Videos