सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager drowns in Gomti river, friends cry out

Barabanki News: गाेमती में डूबकर किशोर की मौत, चीखते रहे साथी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Gomti river, friends cry out
नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़। - फोटो : नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
हैदरगढ़। असंद्रा में बाजपुरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह गोमती नदी नहाने के दौरान किशोर डूब गया। इस दौरान उसके छह साथी व अन्य लोग नदी किनारे बचाव के लिए चिल्लाते रहे। एक व्यक्ति नदी में उतरा, लेकिन वह किशोर को बचा नहीं सका। करीब एक घंटे बाद शव नदी में मिला।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार अमेठी जनपद के कमरौली खास निवासी रमेश कुमार का बेटा शिवांग कनौजिया (17) गांव के ही अपने साथियों अंकित (16), अमित (12), लकी (13), अलोक (12), राज (15) व पुजू (17) के साथ नवरात्र के पहले दिन हैदरगढ़ क्षेत्र में बाबा टीकारामधाम आया था। इस दौरान सभी किशोर गोमती नदी के बाजपुरा गांव के घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले शिवांग नदी में उतरा और आगे बढ़ते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए तैरना जानने वाले कुछ लोग तुरंत नदी में कूद पड़े। एक व्यक्ति उसका हाथ पकड़ने की कोशिश भी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही किशोर पानी में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी में उतराता हुआ मिला। जहां घटना हुई वह क्षेत्र असंद्रा में पड़ता है। यहां के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने के बाद परिजन उसे अपने साथ कमरौली लेकर चले गए। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed