सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Theft worth lakhs from Khatu Shyam temple and shop in Manjitha

Barabanki News: मंजीठा के खाटू श्याम मंदिर व दुकान में लाखों की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 01 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs from Khatu Shyam temple and shop in Manjitha
मंजीठा के खाटूश्याम मंदिर में चोरी के बाद जांच करती पुलिस
विज्ञापन
सतरिख/कुर्सी। सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा स्थित खाटू श्याम मंदिर व कुर्सी क्षेत्र में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी हो गई। चोर मंदिर का दान पात्र तोड़ने के अलावा कमरे में घुसकर नकदी, मोबाइल-पर्स चाबी समेत करीब पांच लाख का माल उठा ले गए। इसके अलावा कुर्सी में दो लाख की चोरी हुई है। दोनों वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
Trending Videos

शहर के निकट हैदरगढ़ रोड पर मंजीठा गांव के पास खाटू श्याम मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर की चेयरपर्सन सोनिया शर्मा के मुताबिक घटना रात करीब एक बजे की है। मंदिर का दानपात्र ढाई महीने से नहीं खोला गया था। चोरों ने उसे तोड़ पूरी नकदी निकाल ली। इसके बाद गर्भ गृह में पहुंचकर चांदी के चार छतर भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर टंगी चाबी से कमरे का दरवाजा खोल तीन पंडितों को एक दिन पहले मिले करीब 82 हजार रुपये वेतन व उसके पास मौजूद नकदी, दो मोबाइल व एक पर्स उठा ले गए। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि चोर करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में आराम से घूमते रहे और पूरी योजना के तहत चोरी को अंजाम दिया। सुबह जब पंडित स्नान के बाद लौटे, तब चोरी का पता लगा।
वहीं, कुर्सी क्षेत्र में दौलतपुर मजरे बिसई गांव निवासी रजनीश के अनुसार उनकी दुकान कुंडवा चौराहे पर है। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला। दुकान से करीब 55 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, डेढ़ दर्जन स्मार्ट वॉच, करीब पांच दर्जन ईयरबड्स, एक सोने का लॉकेट तथा मरम्मत के लिए आए चार स्मार्टफोन चोरी गए हैं। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब दो बजे एक सफेद रंग की वैगन आर कार आती दिखाई दी, जिसमें से चार से पांच संदिग्ध व्यक्ति उतरते नजर आए।
घटना के बाद चोर कुछ दस्तावेज रास्ते में फेंक गए, जो लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर मौलनिया गांव के सामने तथा निंदुरा कस्बे के पास बरामद हुए। इन दस्तावेजों में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड, मार्कशीट शामिल हैं। एसएचओ कृष्णकांत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed