{"_id":"697e630827160b55df086aee","slug":"thieves-are-causing-panic-in-ramsnehi-ghat-this-is-the-fifth-theft-in-two-months-barabanki-news-c-315-1-brb1001-157717-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रामसनेहीघाट में चोरों की दहशत, दो माह में पांचवीं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रामसनेहीघाट में चोरों की दहशत, दो माह में पांचवीं चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामसनेहीदास मंदिर हुई चोर के बाद जांच करने पहुंचे सीओ।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते दो महीनों में पांच बड़ी चोरियों की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब अपराधी धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बाबा रामसनेहीदास मंदिर का है, जहां शुक्रवार रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर एलसीडी, डीवीआर, इन्वर्टर और कैमरा सिस्टम सहित कीमती सामान चुरा लिया।
मंदिर के पुजारी भोला ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे उन्होंने मंदिर बंद कर दानपात्र, मुकुट और चांदी की छत सुरक्षित स्थान पर रखकर घर चले गए थे। शनिवार सुबह सफाई के लिए पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर वे दंग रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हैरानी की बात यह है कि अधितर वारदातें कोतवाली और पुलिस चौकियों के बेहद नजदीक हुई हैं, इसके बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। बीते माह पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी से 30 हजार रुपये की ठगी भी तहसील गेट पर की जा चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही सभी मामलों का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
बाक्स-
पूर्व की प्रमुख चोरी व ठगी की घटनाएं-- -
12 दिसंबर – भिटरिया गांव स्थित छोटी हनुमान मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी।
17 दिसंबर – कोतवाली से मात्र 300 मीटर दूर धरौली देशी शराब ठेका का शटर तोड़कर 62,280 रुपये नकद व मशीन चोरी।
9 जनवरी – बड़ेला-नारायनपुर हाईवे स्थित चंडी देवी धाम मंदिर से चांदी का छत्र व सोने की नथुनी चोरी।
14 जनवरी – भवनियापुर क्षेत्र में बाला जी इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी।
20 जनवरी – चौकी हथौंधा क्षेत्र के सोहिलपुर गांव में चाट ठेले के व्यवसायी के घर नकब लगाकर 50 हजार रुपये नकद व आभूषण चोरी।
Trending Videos

पूर्व की प्रमुख चोरी व ठगी की घटनाएं