फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Timely crop management will lead to higher yields.

Barabanki News: फसल में समय पर प्रबंधन से मिलेगा अधिक उत्पादन

Wed, 29 Jul 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Timely crop management will lead to higher yields.
बाराबंकी। खरीफ मौसम में मक्का की फसल इस समय तीव्र वृद्धि की अवस्था में है। कृषि विज्ञान केंद्र, हैदरगढ़ पर आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने समय पर प्रबंधन से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की सलाह दी।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बताया कि खरपतवार नियंत्रण, पोषक तत्व प्रबंधन और जल निकासी आवश्यक है। कीटों की नियमित निगरानी भी जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि बुवाई के 20-30 दिनों के भीतर निराई-गुड़ाई करें। इससे खरपतवारों का नियंत्रण होगा। साथ ही नाइट्रोजन उर्वरक की शेष मात्रा का टॉप ड्रेसिंग के रूप में प्रयोग करें। उन्होंने लगातार वर्षा होने पर खेत में जलभराव न होने देने की बात कही। वैज्ञानिक भास्कर प्रताप सिंह ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी की सलाह दी। उन्होंने फॉल आर्मीवर्म और तना छेदक जैसे कीटों का प्रकोप दिखने पर तुरंत उपाय अपनाने को कहा।
विज्ञापन

वैज्ञानिक रूपन रघुवंशी ने कीटनाशकों के छिड़काव के लिए सुबह या शाम का समय सुझाया। उन्होंने कहा कि दवा पौधों के पोंग तक अवश्य पहुंचें। किसी भी रसायन का उपयोग आर्थिक क्षति स्तर के आधार पर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed