{"_id":"69c59a35ab896bad6c097b66","slug":"traders-protest-against-the-action-submit-memorandum-barabanki-news-c-315-1-slko1014-162501-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
देवा रोड स्थित ईवीएम गोदाम पर एडीएमनिरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपतें व्यापारी।
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मनमानी का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।
एडीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभाग ने गल्ला मंडी में बुधवार को गलत तरीके से दुकानों को सील किया और नियमों के विपरीत सैंपलिंग की। व्यापारियों से नमूने अनुचित तरीके से भरे गए और एक व्यापारी की दुकान को जबरन बंद कराने के साथ-साथ खाद्य अधिकारियों द्वारा सील करने का प्रयास भी किया गया। इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने विरोध जताया और अधिकारियों पर उत्पीड़न तथा धमकाने का आरोप लगाया था।
कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने विरोध मे मंडी की सभी दुकानें दो दिनों के लिए बंद कर दीं। उन्होंने एफएसडीए टीम पर मनमानी और छोटे व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि वो जो सामान बेचते हैं, वह कंपनियों से आता है, जो पहले से ही एफएसडीए से अनुमोदित होता है, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
व्यापारियों ने एडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर एडीएम निरंकार सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदीप जैन, रवि खजांची, विनोद गाबा, संजय निगम, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos