{"_id":"6a690e4afb4cf1308d055601","slug":"trauma-center-to-be-built-in-haidargarh-land-search-underway-barabanki-news-c-315-1-slko1014-175475-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हैदरगढ़ में बनेगा ट्राॅमा सेंटर, जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हैदरगढ़ में बनेगा ट्राॅमा सेंटर, जमीन की तलाश
Wed, 29 Jul 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हैदरगढ़ में ट्राॅमा सेंटर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। शासन से मिले निर्देशाें के बाद जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। ट्राॅमा सेंटर बन जाने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों में घायल होने वाले लोगों को तत्काल उपचार की सुविधा मिल सकेगी। हैदरगढ़ ट्राॅमा सेंटर के लिए ऐसी लोकेशन पर जमीन की तलाश की जा रही है, जहां इसके निर्माण के बाद सुल्तानपुर हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों में घायलों को त्वरित लाभ मिल सके। अभी तक हादसों में घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ या त्रिवेदीगंज ले जाया जाता था, लेकिन यहां पर पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से बेहतर इलाज नहीं मिल पाता था।
पिछले एक साल के अंदर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सहित अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 12 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी और करीब 55 लोग घायल हो चुके हैं। यह आंकड़ा क्षेत्र में ट्राॅमा सेंटर की आवश्यकता को दर्शाता है।
g हादसों से बचाव और उपचार : क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। हादसे में घायल रामगोपाल को जब तक इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। ट्राॅमा सेंटर के बन जाने से घायलों को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे उनकी जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी।