सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed and three seriously injured in road accidents, including a former BDC member

Barabanki News: पूर्व बीडीसी समेत सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two killed and three seriously injured in road accidents, including a former BDC member
हैदरगढ़ सीएचसी में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में शनिवार को एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और एक महिला की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन चालकों की तलाश तेज कर दी है। घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में लापता बालक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई।
Trending Videos

हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार शाम को गौरा गांव निवासी संजय मिश्रा अपनी पत्नी पूनम मिश्रा (36) व पुत्री समृद्धि के साथ बाइक से रामेश्वरम शिवाला से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। उधर, पीछे से आ रहे ट्रक ने पूनम को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। समृद्धि व संजय मिश्र को भी चोटें आईं। मृतका के पति संजय मिश्र कस्बे के एडेड विद्यालय में लिपिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भगवानपुर चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश वर्मा (55) को जोरदार टक्कर मार दी। राजेश वर्मा, अपने साथी चोपई (50) के साथ भिटरिया से घर लौट रहे थे। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने राजेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि चोपई की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। राजेश वर्मा अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्रियों और एक पुत्र छोड़ गए हैं।

घर के बाहर से लापता बालक का तालाब में मिला शव
घुंघटेर प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने के रामपुर गांव में दो वर्षीय आर्यन, जो सुबह घर के बाहर खेल रहा था, अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद उसका शव घर के सामने स्थित तालाब में उतराता मिला। थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed