सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP Day is a symbol of continuous development journey

Barabanki News: निरंतर विकास यात्रा का प्रतीक है यूपी दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 24 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
UP Day is a symbol of continuous development journey
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ शनिवार को राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी दिवस प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव एवं निरंतर विकास यात्रा का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश आज कृषि, उद्योग, कला, संस्कृति एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में देश को नई दिशा दे रहा है।
Trending Videos

उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि योजनाओं का समुचित उपयोग कर आत्मनिर्भर बन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस दौरान लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर आयोजित मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और एमएलसी अंगद सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान लोककलाकारों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी ने खूब सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, सीडीओ अन्ना सुदन, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, डीएफओ आकाशदीप बधावन मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने सीएम युवा उद्यमी योजना के सात लाभार्थी, ट्रेड दर्जी के पांच लाभार्थियों को टूलकिट, कोविड काल में निराश्रित 11 बच्चों को लैपटॉप, पशुपालन विभाग के 10 पशुपालक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पांच लाभार्थीएवं उत्कृष्ट खेती के लिए आठ किसानों, मत्स्य विभाग के चार लाभार्थियों सहित अन्य को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed