{"_id":"6a68e5c2ec9b8bbf8d0e33c6","slug":"village-in-darkness-for-three-days-residents-in-distress-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175558-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तीन दिन से अंधेरे में गांव, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तीन दिन से अंधेरे में गांव, लोग बेहाल
Tue, 28 Jul 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
घोसियाना में मंगलवार देर शाम एक डायग्नोस्टिक सेंटर के करीब आपस में तार टकराने से तेज आवाज के सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एक तरफ पावर कॉर्पोरेशन शहर में तारों की स्पार्किंग का फॉल्ट 20 मिनट में ठीक करने का दावा करता है, वहीं दूसरी तरफ जैदपुर क्षेत्र के बरेहटा गांव के लोग तीन दिन से फुंके ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरे में जिंदगी काटने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया गया था, लेकिन रात आठ बजे तक ग्रामीण उपकेंद्र पर इंतजार करते रहे।
बरेहटा गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। इससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण नीलू, रामप्रकाश और हरिकेश ने बताया कि मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने का वादा किया गया था। इसी उम्मीद में ग्रामीण देर शाम तक जैदपुर उपकेंद्र पर डटे रहे, लेकिन न तो ट्रांसफार्मर पहुंचा और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी।
बिजली न होने से लोगों के घरों में अंधेरा पसरा है। मोबाइल चार्ज करने तक के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा है। पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधीक्षण अभियंता से भी शिकायत की गई, लेकिन तीन दिन बाद भी व्यवस्था जस की तस है।
विज्ञापन
तारों में स्पार्किंग से मची अफरातफरी
घोसियाना में मंगलवार देर शाम एक डायग्नोस्टिक सेंटर के करीब आपस में तार टकराने से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। इससे दुकानदारों व राहगीरों में अफरातफरी मच गई। करीब 20 मिनट तक हुई स्पार्किंग के बाद बिजली आपूर्ति बंद हुई। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि सप्लाई बंद कराकर फॉल्ट दुरुस्त किया जा रहा हॅे। दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।