{"_id":"69bc6085d65716d3670d5691","slug":"21-samples-were-taken-and-20-kg-of-peanuts-were-destroyed-bareilly-news-c-4-bly1053-846843-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 21 नमूने लिए, नष्ट कराई 20 किलो मूंगफली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 21 नमूने लिए, नष्ट कराई 20 किलो मूंगफली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अक्षय गोयल के नेतृत्व में बुधवार व बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर खाद्य व पेय पदार्थों के कुल 21 नमूने लिए गए। 20 किलो मूंगफली नष्ट कराई गई।
टीम ने मकसूदनपुर-रिछा रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित मदनी ट्रेडर्स से खजूर का एक नमूना लिया। अली किराना स्टोर खजुरिया घाट से सेंवई व पापड़ और श्याम किराना स्टोर तहसील रोड मीरगंज से सिंघाड़े के आटे व मूंगफली दाना का एक-एक नमूना लिया गया। 20 किग्रा मूंगफली दाना को जब्त कर नष्ट कराया गया।
दिलीप किराना स्टोर,नवाबगंज से कुट्टू का आटा व बजरंग भोग बड़ा बाग हनुमान मंदिर से खाद्य पदार्थ घी (प्रकाश ब्रांड) का एक नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए ये कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
Trending Videos