{"_id":"6a5f24d9db059a0eb200d5d7","slug":"62-trains-passing-through-bareilly-affected-due-to-the-derailment-of-goods-train-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल, बरेली होकर गुजरने वाली 62 ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल, बरेली होकर गुजरने वाली 62 ट्रेनें प्रभावित
Tue, 21 Jul 2026 01:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:21 PM IST
सार
गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार सुबह कोयला भरी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे से बरेली होकर गुजरने वाली 62 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। 24 ट्रेनों का मार्ग बदला गया और पांच रद्द की गईं। बरेली जंक्शन से 247 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार सुबह कोयला भरी मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस कारण बरेली और वाया चंदौसी होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 62 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 20 से ज्यादा ट्रेनों को रिशेड्यूल और नियंत्रित किया गया है। गाड़ियों की लेटलतीफी के कारण बरेली जंक्शन से 247 यात्रियों को लंबी यात्रा के टिकट निरस्त करा दिए।
ब्लॉक के कारण पहले से निरस्त चल रहीं कई ट्रेनें
इन दिनों कई रेलखंडों में ब्लॉक के कारण पहले से ही कई ट्रेनें निरस्त हैं। 10 जोड़ी ट्रेनों को रिशेड्यूल और रास्ते के स्टेशनों पर रोक कर व मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। ऐसे में ट्रेनों पर दबाव बढ़ा हुआ है। इस बीच मंगलवार सुबह नई दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर साहिबाबाद के पास कोयला भरी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे रेल यात्रियों की समस्या और बढ़ गई।
यह भी पढ़ें- UP: सूखी सब्जी न मिलने पर पति ने बुलाई पुलिस, बोला- पत्नी रोज रसेदार बनाती है; वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
62 ट्रेनें हुईं प्रभावित
मंगलवार सुबह दिल्ली की ओर से आने और दिल्ली की ओर जाने वाले 12 ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर रोक दिया गया। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि काम जारी है। ट्रेनों का संचालन प्रभावित और यात्रियों को समस्या न हो इसको लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। हादसे के कारण 62 ट्रेनों पर असर पड़ा है। 24 को डायवर्ट और पांच को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ गाड़ियों को रास्ते के स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया है।