{"_id":"6a2bb169e10b3151330ffa4b","slug":"accident-on-ganga-expressway-in-badaun-many-killed-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूं में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के मूसाझाग में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आम से लदी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा थाना मूसाझाग क्षेत्र में बजरमेरी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जाता है कि लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र से आम लादकर एक पिकअप पंजाब के भठिंडा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उनकी पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।