सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth commits suicide by consuming poison fearing failure in police constable recruitment exam

रिजल्ट से पहले दी जान: आरक्षी भर्ती परीक्षा में फेल होने के डर से युवक ने खाया जहर, मरने से पहले खूब चीखा सौरभ

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों के अनुसार सौरभ ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। सोमवार को उसने लखीमपुर में परीक्षा दी थी। घर लौटने के बाद उसने अपने उत्तरों का मिलान किया। इसके बाद उसे परीक्षा में सफल न होने की आशंका होने लगी थी। 

Youth commits suicide by consuming poison fearing failure in police constable recruitment exam
मृतक सौरभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सफल न होने की आशंका से परेशान युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीलीभीत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जहर खाने के लगाई घरवालों को आवाज
यूपी के पीलीभीत स्थित गजरौला थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी सौरभ गंगवार (24) पुत्र लालता प्रसाद तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता लालता प्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह, उनकी पत्नी विधोतमा देवी और सौरभ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान सौरभ घर की छत पर बने टिनशेड में चला गया। कुछ देर बाद उसने खुद आवाज देकर परिजनों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर नहीं बचा सके सौरभ की जान
परिजन जब छत पर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन

उत्तर मिलाने के बाद रहने वाला था शांत
परिजनों के अनुसार सौरभ ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। सोमवार को उसने लखीमपुर में परीक्षा दी थी। घर लौटने के बाद उसने अपने उत्तरों का मिलान किया। इसके बाद उसे परीक्षा में सफल न होने की आशंका होने लगी थी। 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिवार के लोगों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी शांत रहने लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले गए। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed