सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bus carrying wedding guests comes into contact with high-tension line in Pilibhit woman dies eight burns

मातम में बदलीं खुशियां: पीलीभीत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बरातियों की बस, युवती की मौत; आठ लोग झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, खीरी टाउन Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में करीब 40 बराती मौजूद थे। बरातियों से भरी बस जैसे ही रामापुर मार्ग से खीरी टाउन पहुंची, इसी दौरान कस्बा खीरी के बाहर पुलिया के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बस में करंट उतर आया। इस दौरान बस में चीख पुकार मच गई।

Bus carrying wedding guests comes into contact with high-tension line in Pilibhit woman dies eight burns
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित कस्बा खीरी टाउन में पीलीभीत से बारातियों को लेकर पहुंची एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बस में दौड़े करंट की चपेट में आने से एक पलिया के छोटा पतवारा निवासी जीनत (23) पुत्री इस्तियाक समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचवाया, जहां पर चिकित्सकों ने जीनत को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ अन्य घायल निजी अस्पतालों में उपचार के लिए चले गए, जिनकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

दो बेटियों की शादी
घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला पट्टी रामदास निवासी मोइन की दो बेटियों की शादी की रस्में हो रही थीं। दोनों की बरात जिला पीलीभीत के भिखारीपुर, सुनगढ़ी से आने वाली थी। जनाती, बरातियों के इंतजार में थे कि तभी हादसे की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में थे 40 बराती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में करीब 40 बराती मौजूद थे। बरातियों से भरी बस जैसे ही रामापुर मार्ग से खीरी टाउन पहुंची, इसी दौरान कस्बा खीरी के बाहर पुलिया के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बस में करंट उतर आया। इस दौरान बस में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

ये लोग हैं घायल
घटना के दौरान किसी तरह बरातियों को नीचे उतरा गया। वहीं आस-पास के लोग बरातियों को बचाने की कवायद में जुट गए। पुलिस के मुताबिक कुछ बरातियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं आठ लोग जिला अस्पताल पहुंचे। झुलसे लोगों में अमजद हुसैन (51), शायरा बानो (48), शायदा बेगम (60), अनाबिया (7), सानिया (20), इशरत (30), चालक ताहिर व मोहम्मद शादमान (12) शामिल हैं। इनमें से किसी का हाथ झुलसा तो किसी का पैर झुलस गया। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पहुंचा पुलिस अमला
घटना के बाद मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार, सीओ ससी विवेक तिवारी के अलावा आस-पास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस बीच अधिकारियों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed