सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of murdering 'evil eye' remover sent to jail.

Bareilly News: नजर उतारने वाले की हत्या का आरोपी जेल भेजा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering 'evil eye' remover sent to jail.
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने दुकानों में नींबू टांगकर नजर उतारने वाले हप्पू की हत्या के मामले में वांछित आरोपी सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का सरिया भी बरामद किया है। सुमित शर्मा ने बताया कि लालपुर गांव निवासी महेश बाबू के घर रहकर वह खेती का काम देखता था। वहीं उसकी पहचान नवाबगंज इलाके के हप्पू से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, वे रोज साथ में शराब पीते थे। 13 जून को शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हुई थी। 14 जून की रात दोनों महेश बाबू के घेर सो रहे थे। सुमित ने मच्छरदानी में लगे लोहे के सरिया से हप्पू के पेट और जांघ में वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed