सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of physical abuses a girl student sent to jail in Bareilly

UP: बरेली में छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी भेजा गया जेल, नशीला पदार्थ देने वाली सहेलियों की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी अनस को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

accused of physical abuses a girl student sent to jail in Bareilly
आरोपी अनस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दूसरे समुदाय की दो सगी बहनों और उनके माता-पिता को भी रिपोर्ट में नामजद किया गया है। वे लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

Trending Videos


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी पड़ोस के गांव में स्थित कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। उसके पिता ने बताया कि छात्रा रविवार को कॉलेज के वार्षिकोत्सव में गई थी। शाम पड़ोसी गांव निवासी दूसरे समुदाय का मोहम्मद अनस उसको बाइक से घर छोड़कर गया। छात्रा नशे में थी। नशा कम होने पर छात्रा ने बताया कि उसकी सहेली जबरन अपने घर ले गई। वहां नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि इसके बाद सहेली के भाई अनस ने छात्रा से दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली-आगरा-झांसी-ललितपुर कॉरिडोर को शासन ने दी मंजूरी, आपस में जुड़ेंगे सभी एक्सप्रेसवे और हाईवे

आरोपी युवक के परिजन भागे 
तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी अनस, उसकी बहनें और माता-पिता को नामजद किया है। अनस से पूछताछ की गई। उसके परिजन भाग गए हैं। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  भागे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed