सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Holi Ramlila will begin on 25th February

Holi 2026: यहां होली पर होती है ऐतिहासिक रामलीला, दो मार्च को निकलेगी रामबरात; विश्व धरोहर में है शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ इस बार 25 फरवरी को होगा। दो मार्च को रामबरात निकलेगी। यह 166 साल पुरानी अनूठी रामलीला शहर के छोटी बमनपुरी में होली के अवसर पर होती है। इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कर रखा है। 

Bareilly Holi Ramlila will begin on 25th February
ऐतिहासिक राम बरात (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के बड़ी बमनपुरी में इस बार होली वाली रामलीला की शुरुआत 25 फरवरी से होगी। रामबरात दो मार्च को निकाली जाएगी। नृसिंह मंदिर में सोमवार को श्री रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस दौरान पुस्तक का विमोचन भी किया गया। 

Trending Videos


संस्था के उपाध्यक्ष महेश पंडित ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला होली पर होती है। ब्रिटिश शासन काल में वर्ष 1861 में शुरू हुई यह रामलीला निरंतर जारी है। वर्ष 2008 में यूनेस्को की ओर से इसे वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया और वर्ष 2015 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रामलीला की खास बात यह है कि इसके अलग-अलग प्रसंगों का मंचन अलग-अलग मोहल्लों में होता है। अगस्त्य मुनि लीला अगस्त्य मुनि आश्रम छोटी बमनपुरी में, केवट संवाद लीला साहूकारा में, मेघनाथ यज्ञ बमनपुरी में व लंका दहन मलूकपुर चौराहे पर होता है। 

पताका यात्रा के साथ होगा शुभारंभ 
उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 166वां वर्ष है। 25 फरवरी को गणेश पूजन और पताका यात्रा के साथ इसका शुभारंभ होगा 15 मार्च को श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन होगा। श्री रामलीला सभा ब्रह्मपुरी की ओर से रामलीला के 166वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इसके अनुसार ही रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

अध्यक्ष राजू मिश्रा ने कहा कि यह रामलीला ऐतिहासिक धरोहर है जो हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस संस्कृति को संजोए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस साल प्रसिद्ध राम बरात होली से एक दिन पहले निकाली जाएगी, क्योंकि तीन मार्च को चंद्रग्रहण है। इस दौरान प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा, सोनू, राजकुमार गुप्ता, नवीन शर्मा, सतेंद्र पांडेय, सुरेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed