सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on illegal colony of BJP leader's brother in Bareilly

Bareilly News: भाजपा नेता के भाई की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में अवैध निर्माण और बिना अनुमति के विकसित की जा रहीं कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बीडीए की टीम ने सोमवार को दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इनमें से एक कॉलोनी भाजपा नेता के भाई विकसित करा रहे थे। 

Bulldozer runs on illegal colony of BJP leader's brother in Bareilly
बीडीए ने बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर फिर गरजा। सोमवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने थाना सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में दो बड़ी अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। यहां अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 
Trending Videos

बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बंडिया गांव में भाजपा नेता के भाई नरेश कुमार यादव अपने सहयोगी सोनू पंजाबी, दिलावर, राजा के साथ मिलकर 50 बीघा में बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। बीडीए ने पहले भी इन्हें काम रोकने का आदेश दिया लेकिन काम जारी रहा। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लॉट में भरी गई नींव, अस्थाई कार्यालय को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी बीडीए ने बंडिया में ही  बन रही अवैधक कॉलोनी पर कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
इसके बाद टीम ने 13 बीघा क्षेत्रफल में बन रही किस्मत अली और हाजी आमरिक की अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया। बीडीए ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना अनुमति के किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा और उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। सोमवार को कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत की गई। इस दौरान सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार व प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed