सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl harassed by a molester goes missing mother alleges kidnapping in Bareilly

UP News: बरेली में शोहदे से परेशान युवती ने छोड़ी नौकरी, फिर अचानक हुई लापता; मां ने लगाया अपहरण का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के प्रेमनगर इलाके से एक युवती लापता हो गई। उसकी मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। उधर, सीबीगंज क्षेत्र से छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। उसके पिता ने मामला दर्ज कराया है। 

Girl harassed by a molester goes missing mother alleges kidnapping in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में शोहदे की हरकतों से तंग युवती लापता हो गई। मां ने शोहदे पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शोहदा उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। राह चलते उसके साथ छेड़खानी करता था और शादी के लिए दबाव बनाता था। 

Trending Videos


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को पीलीभीत के थाना जहानाबाद के कुंडरा कोठी गांव निवासी अभिषेक काफी समय से परेशान कर रहा था। हाल में अभिषेक कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर ढाल इलाके में रहता है। अवसाद में आने के कारण उनकी बेटी ने पिछले माह आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। आरोपी से तंग आकर उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। 10 फरवरी की शाम उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने आशंका जताई कि अभिषेक ने बेटी को अगवा कर लिया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा लापता, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
सीबीगंज में कक्षा नौ की छात्रा घर से लापता हो गई। पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीबीगंज निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रविवार रात घर में सोई थी। सुबह वह लापता मिली। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उनकी बेटी किसी से मोबाइल फोन पर बात किया करती थी। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई गई है।

फरीदपुर: छात्रा से छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
फरीदपुर में एक छात्रा ने छेड़खानी करने और दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप में गांव नगरिया विक्रम निवासी सचिन और उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने आरोप लगाया कि दूसरे गांव नगरिया विक्रम निवासी सचिन और उमेश ने रविवार शाम को  रास्ते में साहूकारा मोड़ पर रोककर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर छात्रा समेत उसके परिजनों जान से मारने की धमकी दी। 

आरोप है कि छात्रा के कॉलेज जाने के दौरान आरोपी कई माह से उसका पीछा करते रहे हैं। छेड़खानी भी करते हैं। फोन कॉल पर बात करने का दबाव बनाते हैं। फोन नंबर न देने पर फब्तियां कसते हैं। शोहदों के डर से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है। पुलिस ने जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed