{"_id":"69bb176f79d56e5a0c09b299","slug":"allegation-coaching-teacher-did-obscene-acts-with-student-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102910-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : कोचिंग पढ़ा रहे शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : कोचिंग पढ़ा रहे शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकतें
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कोचिंग में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने अश्लीलता करते हुए उसका अपने साथ फोटो ले लिया। शिक्षक उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी निलेश गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव के रहने वाले पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी नीलेश गुर्जर से कोचिंग पढ़ती थी। आरोपी छात्रा के साथ वहां अश्लील हरकतें करता था। आरोपी ने छात्रा का अपने साथ जबरन फोटो खींच लिया और उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परिजनों को जब छात्रा ने बात बताई तो परिजनों ने कोचिंग छुड़वा दी। इसके बाद आरोपी छात्र के घर में घुस गया। तभी घर वालों ने उसे पकड़कर बदनामी के डर से उसके परिजनों को सौंप दिया। अब आरोपी ने छात्रा के घर पर आपत्तिजनक सामान भिजवाया। छात्रा ने जब सामान खोलकर देखा तो वह घबरा गई और उसने अपने घर वालों को जानकारी दी।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को भी बताया कि आरोपी एक स्कूल में पढ़ाता था। वहां भी उसने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी, जिसके बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
Trending Videos