पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Delhi flight resumes after two and a half years

UP News: बरेली-दिल्ली उड़ान ढाई साल बाद फिर शुरू, पहले दिन 51 यात्री पहुंचे, 37 रवाना हुए

Fri, 03 Jul 2026 06:57 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 03 Jul 2026 06:57 AM IST
सार

जेवर के बाद दिल्ली-बरेली के बीच हवाई सेवा की शुरुआत हो गई। यह हवाई सेवा ढाई साल पहले बंद कर दी गई थी। इसके संचालन की लगातार मांग उठ रही थी। बृहस्पतिवार को दिल्ली-बरेली के बीच फिर से उड़ान शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Bareilly-Delhi flight resumes after two and a half years
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद बरेली-दिल्ली-बरेली उड़ान सेवा बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो गई। इंडिगो ने एटीआर-2 विमान के साथ इस सेवा को बहाल किया है। पहले दिन दिल्ली से बरेली 51 यात्री आए। बरेली से दिल्ली के लिए 37 यात्रियों ने उड़ान भरी। 
विज्ञापन


यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी। हालांकि, पहले ही दिन उड़ान अपने निर्धारित समय से करीब 25 मिनट देरी से पहुंची। यह दिल्ली से 13.35 बजे के बजाय विलंब से चली। उड़ान बरेली 15.00 बजे पहुंची। यहां 27 मिनट रुकने के बाद यह 3.27 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


ढाई साल पहले कर दी गई थी बंद 
ढाई साल पहले इंडिगो ने बरेली-दिल्ली उड़ान बंद कर दी थी। तब से इस मार्ग पर उड़ान सेवा फिर से शुरू करने की लगातार मांग की जा रही थी। यात्रियों में भी एटीआर-2 पर सफर करने को लेकर उत्सुकता थी। निदेशक अवधेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली-दिल्ली फ्लाइट शुभारंभ हो गया है। इसका सप्ताह में तीन दिन संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेवर के लिए शुरू हो चुकी है उड़ान 
एक जुलाई को जेवर-बरेली के बीच उड़ान की शुरुआत हुई थी। बरेली-जेवर के बीच उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। जेवर से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर विमान 11:20 बजे बरेली हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर एक बजे नोएडा पहुंचेगा।

ये है किराया
बरेली-नोएडा के बीच हवाई सफर का किराया 4,423 और नोएडा-बरेली के बीच का किराया 3,749 रुपये है। बरेली-दिल्ली के बीच यह किराया 4,423 और दिल्ली-बरेली के बीच 4,588 रुपये है। एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई किराया फ्लेक्सिबल होता है। टिकटों की मांग के अनुसार यह घटता-बढ़ता रहता है। दिल्ली और नोएडा रूटों पर अभी यात्रियों की संख्या कम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed