पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun Encounter Case miscreants Dhalu fired 14 rounds but the police hit the mark with two

बदायूं में ऐसे ढेर हुआ ढालू: बदमाश ने चलाईं थीं 14 गोलियां, पुलिस ने दो, एक सीने में लगी दूसरी पैर में

Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
सार

बदायूं में इनामी बदमाश ढालू के एनकाउंटर के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने दावा किया कि ढालू ने पुलिस टीम पर 14 राउंड फायरिंग की थी, जिससे दरोगा और सिपाही घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सिर्फ दो गोलियां चलाईं। एक उसके सीने में लगी दूसरी पैर में। जानते हैं ढालू के एनकाउंटर की पूरी कहानी...

विज्ञापन
Budaun Encounter Case miscreants Dhalu fired 14 rounds but the police hit the mark with two
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था बदमाश ढालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर में किसान के घर हुई डकैती में पचास हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू को एनकाउंटर में मार गिराने के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूरा घटनाक्रम सामने रखा। पुलिस ने बताया कि दो चेकिंग प्वाइंट पर घेराबंदी के बाद ढालू फायरिंग कर बच निकला। बिल्सी रोड पर नई जेल के लिए प्रस्तावित भूमि के पास कच्चे रास्ते पर बाइक से भाग निकला। बारिश के कारण रास्ते में बाइक फिसलने से ढालू गिर गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


झाड़ियों की तरफ भागकर पुलिस टीम पर तमंचा और पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाश ढालू ने पुलिस टीम पर 14 गोलियां चलाईं थीं, जबकि बचाव में पुलिस ने दो। पुलिस के मुताबिक, एक गोली ढालू के सीने और दूसरी दाएं पैर में लगी थी। एक्सरे में गोलियां फंसी नहीं मिलीं। मुठभेड़ में दरोगा और पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर 12:04 बजे एसएसपी अंकिता शर्मा की ओर से घटनाक्रम के संबंध में जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार रात बिल्सी की तरफ से आ रही बाइक पर सवार बदमाश को कठौली कोल्ड स्टोर स्थित चेकिंग प्वाइंट पर रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

फायरिंग के बाद बदमाश बदायूं की तरफ भागने लगा। सूचना का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस टीम को ब्रीफ करते हुए पर्याप्त पुलिस बल के साथ आरटीओ चौराहे से आगे बिल्सी रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी।

पुलिस की गाड़ी के बोनट में लगी गोली 
इसी दौरान बिल्सी की तरफ से एक बाइक तेज गति से आती दिखी। उसके पीछे कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ी भी तेज गति से आते दिखी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। उसने नजदीक आकर बाइक को धीमा कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जो सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगा। इसके बाद बदमाश कच्चे रास्ते पर भागने लगा।

पुलिस टीम पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां
कुछ दूरी पर जाकर बारिश के चलते रास्ता खराब होने से वह बाइक समेत गिर गया। इसके बाद बाइक छोड़कर बदमाश झाड़ियों की तरफ भाग निकला। उसने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें दरोगा नीरज कुमार व सिपाही अविनाश घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायर किया, जिससे बदमाश घायल हो गया। 

पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ ढालू बताया। पुलिस घायल ढालू को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस रिकॉ़र्ड के मुताबिक, वह मूलरूप में ग्राम बझैड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ का निवासी था। करीब डेढ़ माह पूर्व इस्लामनगर थाने में पंजीकृत डकैती व लूट में वांछित अभियुक्त था। पूछने पर बदमाश ने इस्लामनगर के सिठौली में डकैती व लूट की वारदात अपने साथियों के साथ करना स्वीकार किया।

सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस को बदमाश के कब्जे से 32 बोर की एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक मैगजीन, दो कारतूस व पांच खोखा और 315 बोर का एक तमंचा, नौ खोखा कारतूस बरामद हुए। इनके अलावा डकैती के 13 आभूषण, 2060 रुपये, पिट्ठू बैग और अपाचे बाइक बरामद की थी। बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू पर गौतमबुद्धनगर में पांच केस, अमरोहा में दो और बदायूं के इस्लामनगर थाने में चार केस दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के केस शामिल थे।

बिजली नहीं होने से करीब दो घंटे देरी से हुआ पोस्टमॉर्टम
बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू का बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव पोस्टमॉर्टम हाउस पर सुबह 10 बजे पहुंच गया था। पहले बदमाश के परिजन नहीं आने की कारण पोस्टमॉर्टम में देरी हुई। परिजनों के आने के बाद शव को जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए भेजा गया। उसी समय तेज बारिश होने लगी। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बारिश होने के कारण जिला अस्पताल में जनरेटर के पास पानी भर गया। जनरेटर नहीं चलने से बदमाश के शव का एक्सरे होने में करीब दो घंटे की देरी हुई। बारिश बंद होने के बाद अस्पताल के जनरेटर के पास से पानी कम हुआ, तब उसे चलाया गया, इसके बाद शव का एक्सरे कराया गया। एक्सरे में बदमाश के शरीर में दो गोलियां लगने के निशान मिले हैं। एक गोली सीने तो दूसरी दाएं पैर में लगने का निशान मिला है। गोली फंसी नहीं थी। आरपार हो गई थी।

सौतेली मां पहुंचे शव लेने 
मुठभेड़ में ढालू के ढेर होने की सूचना रात में ही पुलिस ने उसकी सौतेली मां इंद्रवती को दी। गांव जनैटा निवासी ढालू की सौतेली मां इंद्रवती दो पड़ोसियों के साथ बदायूं के थाना सिविल लाइन में दोपहर में पहुंची। इंद्रवती ने बताया कि ढालू हमारे पास नहीं रहता था। जब से मेरी शादी ओमवीर से हुई, तब से वह घर कभी-कभार ही आया।

घर आने पर काम के बारे में पूछने पर वह बेलदारी (मजदूरी) का काम करने की बात कहता था। इंद्रवती ने ढालू के आपराधिक मामलों में लिप्त होने की जानकारी से इन्कार किया। सौतेले बेटे की मौत होने पर उन्होंने किसी से कोई शिकायत नहीं करने की बात कही। उसने बताया कि ढालू की पत्नी और उसकी सगी मां की भी मौत हो चुकी है। ढालू के तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी अपनी ननिहाल में रहते हैं, जबकि उसका एक भाई कहीं बाहर रहता है।

ढालू ने पिता व बहनोई संग मिलकर किसान के घर डाला था डाका
बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू के परिवार का आपराधिक इतिहास रहा है। ढालू ने अपने पिता ओमवीर और बहनोई के साथ मिलकर इस्लामनगर में किसान के घर डकैती डाली थी। ढालू के पिता और बहनोई अभी जेल में निरुद्ध हैं। ढालू पुलिस मुठभेड़ बुधवार की रात ढेर हो गया था। उसका एक और भाई अजीत भी घर पर नहीं रहता है। 

डीआईजी बोले-बदमाश घटना करने आ रहा था, घेराबंदी में मारा गया
डीआईजी रेंज बरेली अजय साहनी ने मारे गए बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुई डकैती में बदमाश ढालू फरार चल रहा था। पुलिस टीमें घेराबंदी में पहले से लगी थीं। बुधवार को बदमाश के एक और घटना करने की सूचना प्राप्त हुई, उसके आधार पर घेराबंदी की गई थी। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी। दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed