सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLC Dr. Mahendra Singh in Bareilly said that the film 'Ghuskhor Pandit' should be banned

UP News: बरेली में भाजपा एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह बोले- फिल्म घूसखोर पंडत पर लगाई जानी चाहिए रोक

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म 'घूसखोर पंडत' विवाद पर भाजपा एमएलसी डॉ.महेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर रोक लगानी चाहिए। इसके लिए कार्रवाई भी हो रही है। 

BJP MLC Dr. Mahendra Singh in Bareilly said that the film 'Ghuskhor Pandit' should be banned
भाजपा एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में भाजपा एमएलसी व प्रभारी मध्य प्रदेश डॉ.महेंद्र सिंह ने कहा कि अभिनेता मनोज वाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है। यह राज्य के बुनियादी ढांचा, उद्योग, कृषि व युवाओं के विकास में सहायक होगा। यह बातें उन्होंने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

Trending Videos


उन्होंने केंद्रीय बजट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध करने पर कहा कि उनके जमाने में यूपी कंगाल हो गया था। चारों तरफ जंगल राज कायम हो गया था। 125 दंगे यूपी में हुए थे। पूरा उत्तर प्रदेश तबाही के कगार पर था। आज यूपी सर प्लस स्टेट हो गया है, आज यहां पर चारों तरफ विकास हो रहा है। पहली बार यूपी में आधारभूत ढांचे खड़े हुए हैं। प्रदेश में आठ एक्सप्रेस-वे, छह एयरपोर्ट, 42 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'यूपी की कृषि विकास दर बढ़ी'
उन्होंने कहा कि यूपी की कृषि विकास दर बढ़कर 14 फीसदी हो गई है। औद्योगिक विकास 7.6 फीसदी हो गई है। वाटर वेव में वाराणसी से हल्दिया समेत दो जगहों पर काम हुआ है। दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी तक हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। लघु सूक्ष्म मध्यम उद्योग में 10 हजार करोड़, हर जिला में ट्रामा सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि विश्व की तीन आर्थिक शक्ति अमेरिका, चाइना, जर्मनी हैं और भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर है। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ.उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ.एमपी आर्य आदि उपस्थित रहे।

विधायक का सोते हुए वीडियो वायरल
एमएलसी डा.महेंद्र सिंह की पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल का सोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह मंच पर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठे हैं लेकिन वह सो रहे हैं। जिसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed