सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confirmed tickets are not available for trains to Mumbai and Bangalore

Railway News: मुंबई और बंगलूरू के लिए ट्रेनों में नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट, लंबी दूरी की सभी गाड़ियां फुल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

होली से पहले बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। मुंबई और बंगलूरू की ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। रेलवे होली के मद्देनजर जिन विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है, उनमें भी तेजी से टिकट बुक रहे हैं। 

Confirmed tickets are not available for trains to Mumbai and Bangalore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली और रमजान के मद्देनजर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है। बरेली-मुंबई के बीच तीन साप्ताहिक ट्रेनें हैं। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने सीमित फेरों के लिए काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया है। इसके बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। बरेली से बंगलूरू के लिए महज एक ही साप्ताहिक ट्रेन है। इसमें भी हर सप्ताह बरेली जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर से औसतन 250 टिकट बुक हो रहे हैं।

Trending Videos


होली से पहले ही बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। विशेष गाड़ियों में भी तेजी से बुकिंग हो रही है। बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में चार और बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान की सेवा है। इंडिगो के जहाज में बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच अप-डाउन 232-232 सीटे ही हैं। हवाई किराया भी ज्यादा है। सामान्य दिनों में बरेली-बंगलूरू के बीच हवाई किराया 7,093 रुपये है। वहीं ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में 1,105 और एसी तृतीय श्रेणी में 2,620 रुपये का टिकट है। ऐसे में मध्यम वर्ग के लोग ट्रेन की यात्रा को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Railway News: बरेली होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी और विशेष ट्रेनें, समय सारिणी जारी, टिकट बुकिंग शुरू

बरेली-मुंबई के बीच हवाई किराया 6,785 रुपये है, जबकि ट्रेन की स्लीपर श्रेणी का 695, एसी तृतीय का 1,765 और द्वितीय का 2,500 रुपये है। बरेली-मुंबई के बीच सभी ट्रेनें फुल हैं। सप्ताह में एक दिन चलने वाली बरेली-बंगलूरू विशेष गाड़ी भी फुल होकर चल रही है। होली नजदीक आने के साथ-साथ ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी और बढ़ जाएगी।

कैंट होकर गुजरेंगी 12 विशेष ट्रेनें, शहरवासियों को नहीं मिलेगा लाभ
बरेली के लोगों को लंबी दूरी की 12 विशेष ट्रेनों का लाभ नहीं मिलेगा। ये गाड़ियां चंदौसी होते हुए चलाई जाएंगी। बरेली में ये रामगंगा, कैंट होते हुए गुजरेंगी। इनका आंवला, चंदौसी, फरीदपुर, शाहजहांपुर में तो ठहराव होगा, लेकिन बरेली में स्टॉपेज नहीं होने से यहां के लोगों को इनका लाभ नहीं मिलेगा।

वहीं, रेलवे की ओर से घोषित अप-डाउन 44 विशेष ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव होगा। दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की कवायद काफी समय से चल रही है, लेकिन यह आगे नहीं बढ़ पा रही। अगर वहां गाड़ियों का ठहराव शुरू हो जाता है तो बरेली के लोगों को ज्यादा ट्रेनों का लाभ मिलेगा और जंक्शन पर यात्रियों का दबाव भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed