सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber police station arrested three accused from Jharkhand and one from West Bengal

झारखंड-बंगाल के चार ठग गिरफ्तार: चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी को देते अंजाम, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Feb 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

एसपी क्राइम ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े चारों ठग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर मोबाइल चोरी करते थे और यूपीआई के जरिये लोगों के खाते खाली कर देते थे।

Cyber police station arrested three accused from Jharkhand and one from West Bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े झारखंड के तीन और पश्चिम बंगाल के एक आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी लोगों के मोबाइल चोरी कर उनके खातों से रकम उड़ाते थे। चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। आरोपियों के पास से चोरी के 45 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Trending Videos


एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शहर में कुछ लोगों से हुई साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस जांच कर रही थी। ठगी में शामिल संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन बरेली जंक्शन पर आ रही थी। लोकेशन पर पहुंचकर साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के झारखंड महाराजपुर साहिबगंज निवासी सागर कुमार, सुमित कुमार, रिषी कुमार और पश्चिम बंगाल आसनसोल भाटपाड़ा निवासी आकाश नुनईया को गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया, कोर्ट ने इन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड और बंगाल के ठगों को उपलब्ध कराते थे चोरी के मोबाइल
एसपी क्राइम ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े चारों ठग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर मोबाइल चोरी करते थे और यूपीआई के जरिये लोगों के खाते खाली कर देते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल झारखंड और पश्चिम बंगाल के साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन मोबाइल का इस्तेमाल साइबर ठगी करने के लिए किया जाता था। चारों आरोपी बरेली में मोबाइल चोरी करने के लिए कई दिनों से रह रहे थे। इन लोगों के पास 15 लाख रुपये कीमत के 45 मोबाइल मिले जो चोरी के बताए गए हैं। गिरोह के खिलाफ उत्तराखंड में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed