फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of relative of the SP MLA was exhumed from the grave in Baheri

Bareilly: कब्र से निकाला गया महिला का शव, सपा विधायक की थीं रिश्तेदार, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज

Sat, 18 Jul 2026 05:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 05:32 PM IST
सार

बहेड़ी में सपा विधायक अताउर रहमान की रिश्तेदार महिला का शव शनिवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उनके भाई ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
dead body of relative of the SP MLA was exhumed from the grave in Baheri
पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में सपा विधायक अताउर रहमान की रिश्तेदार महिला का शव शनिवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के भाई ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन की जहर देकर हत्या की गई है। इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


बहेड़ी के मोहल्ला बाजार मुड़िया रोड निवासी ताहिर की पत्नी तबस्सुम कैंसर रोग से पीड़ित थीं। तबस्सुम सपा विधायक अताउर रहमान की पत्नी की सगी बहन थीं। 12 जुलाई को तबस्सुम की मौत हो गई थी। परिजनों ने नगर के कब्रिस्तान में उन्हें दफना दिया था। मृतका तबस्सुम के भाई जहीन इलियास अहमद ने 17 जुलाई को जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया। 
विज्ञापन


भाई ने जताई हत्या की आशंका 
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की मौत के बाद ससुराल वालों ने शव को दफना दिया। आशंका जताई कि ससुराल वालों ने उनकी बहन को जहर देकर मारा है। जिलाधिकारी ने इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी प्रक्रिया की कराई गई वीडियोग्राफी 
जिलाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी दिवाकर सिंह की मौजूदगी में तबस्सुम के शव को कब्रिस्तान से निकाला गया। यह पूरी प्रक्रिया लगभग दो घंटे तक चली और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। कब्र की खुदाई करने से पहले चारों ओर कपड़े का घेरा बनाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने परिजनों के अलावा किसी को भी करीब नहीं जाने दिया। शव को कब्र से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed