{"_id":"6a5b71e0da20eceab2042b48","slug":"youth-from-rampur-arrested-on-smuggling-charges-in-bareilly-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तस्करी के आरोप में रामपुर का युवक का गिरफ्तार, 265 ग्राम अफीम बरामद, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तस्करी के आरोप में रामपुर का युवक का गिरफ्तार, 265 ग्राम अफीम बरामद, भेजा गया जेल
Sat, 18 Jul 2026 06:01 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:01 PM IST
सार
बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने रामपुर निवासी युवक को 265 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। वह बरेली में अफीम बेचने आया था। मुखबिर की सूचना पर उसे बीसलपुर चौराहे के पास पकड़ा गया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अफीम तस्करी के आरोप में रामपुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 265 ग्राम अफीम बरामद हुई है। वह बरेली में अफीम बेचने आया था। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के साथ पुलिस टीम शुक्रवार रात बीसलपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि सम्राट अशोक नगर वाले रास्ते पर एक व्यक्ति खोखे के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम वहां पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा जिसे टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजपाल और रामपुर जिले के थाना खजुरिया के गांव खंडिया का निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 265 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने स्वीकारा अपराध
एएसपी के मुताबिक राजपाल ने पूछताछ में बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। वह खेतीबाड़ी करके अपना जीवन यापन करता है। अफीम के धंधे से उसे आसानी से ज्यादा रुपया मिल जाता था। इसी कारण उसने यह काम शुरू किया। वह रामपुर से बरेली आकर अफीम बेचता था ताकि वहां कोई उसे पहचान न सके। आज भी वह अफीम बेचने बरेली आया था और ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।