{"_id":"6a5b650d3df0ff6b0d0f559f","slug":"two-sdms-transferred-and-three-newly-arrived-deputy-collectors-have-been-given-new-postings-in-bareilly-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीएम ने दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को दी नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीएम ने दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को दी नई तैनाती
Sat, 18 Jul 2026 05:05 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:05 PM IST
सार
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रशासनिक अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। उन्होंने इशिता किशोर को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी है। उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह को फरीदपुर भेजा गया है। तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को भी नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शासकीय कार्यहित को देखते हुए जिले में आए तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को नई तैनाती दी है। साथ ही जिले में तैनात दो एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में जिले की बहेड़ी तहसील में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी गई तो उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह को फरीदपुर भेजा गया है। नवागत डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी(एसडीएम) आंवला, सचिन यादव को उप जिलाधिकारी नवाबगंज व गोपाल शर्मा को उप जिलाधिकारी बहेड़ी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा जारी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नवीन कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन